ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

24 सितंबर को पटना से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत, ठहराव को लेकर श्रेय लेने की मची होड़, सांसद को विधायक ने दी धमकी

JAMTARA: जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। ट्रेन के ठहराव को लेकर श्रेय लेने की होड़ मची हुई है। जामताड़ा के विधायक इसके लिए

24 सितंबर को पटना से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत, ठहराव को लेकर श्रेय लेने की मची होड़, सांसद को विधायक ने दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMTARA: जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। ट्रेन के ठहराव को लेकर श्रेय लेने की होड़ मची हुई है। जामताड़ा के विधायक इसके लिए खुद को श्रेय दे रहे हैं। इरफान अंसारी ने दुमका के सांसद सुनील सोरेन को इसका श्रेय नहीं लेने की चेतावनी दी है। कहा है कि यदि वे इसे केंद्र सरकार का श्रेय बताएंगे तो तमाशा होगा। 


बता दें कि 24 सितंबर को पटना से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने वाली है। इस ट्रेन का ठहराव जामताड़ा स्टेशन पर होना है लेकिन इस ट्रेन के शुरू होने से पहले ठहराव को लेकर राजनीति गर्मा गई है। जामताड़ा विधायक का कहना है कि उनके अथक प्रयास के कारण ही जामताड़ा स्टेशन पर वंदे भारत का ठहराव संभव हुआ है। यह उनके प्रयास से हो पाया है। यदि वे धमकी नहीं देते और दबाव नहीं बनाते तो ऐसा कतई नहीं होता।


इरफान ने कहा कि वह जहां चाहेंगे अब ट्रेन वहां रुकेगी। यदि ट्रेन यहां नहीं रूकी तो इसे यहां से गुजरने नहीं देंगे। मेरे प्रयास से यह सब संभव हुआ है अब यदि दुमका सांसद सुनील सोरेन श्रेय लेने की कोशिश करेंगे तो तमाशा होगा। यदि वे इसे केंद्र सरकार की पहल बताएंगे तो तमाशा होगा। इसे वे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इरफान अंसारी ने वंदे भारत ट्रेन के किराये को कम करने की भी मांग की है कहा है यह गुजरात नहीं है यहां गरीब और आदिवासी लोग रहते हैं। ट्रेन के किराये में कमी होगी तब ही इस क्षेत्र के लोग वंदे भारत में सफर कर पाएंगे। जब किराये में कमी नहीं की जाएगी तब कैसे यहां के लोग इस ट्रेन में सफर कर पाएंगे। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें