देशलोकसभा में पेश हुआ राइट टू डिस्कनेक्ट बिल, ऑफिस के बाद बॉस का फोन न उठाने का मिलेगा अधिकार
लोकसभा में ‘राइट टू डिस्कनेक्ट’ बिल पेश किया गया है, जिसमें कर्मचारियों को ऑफिस समय के बाद और छुट्टियों में काम से जुड़े कॉल व ईमेल का जवाब न देने का कानूनी अधिकार देने का प्रस्ताव है। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने यह प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया।











