ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

YouTuber मनीष कश्यप की याचिका पर कल होगी सुनवाई, SC में आज लिस्ट नहीं हो सका था केस

DELHI: तमिलनाडु में कथित हिंसा के फेक वीडियो चलाने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी। सोमवार को मनीष कश्यप की याचिक

YouTuber मनीष कश्यप की याचिका पर कल होगी सुनवाई, SC में आज लिस्ट नहीं हो सका था केस
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: तमिलनाडु में कथित हिंसा के फेक वीडियो चलाने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी। सोमवार को मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन केस के सूचीबद्द नहीं होने के कारण आज सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी।


दरअसल, मनीष कश्यप ने अगल-अलग राज्यों में दर्ज मामलों को क्लब करने और एनएसए हटाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कश्यप की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन उनका केस लिस्ट नहीं हो सका। मनीष कश्यप के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस संजय करोल की पीठ की कोर्ट में याचिका लगाई थी। उनका केस नंबर 63 था लेकिन सिर्फ 43 मामलों की ही सुनवाई हो सकी। ऐसे में अब मनीष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी।


बता दें कि मनीष कश्यप ने 5 अप्रैल को अपनी गिरफ़्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मनीष ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका दायर की थी। मनीष कश्यप ने अर्जी दाखिल कर अंतरिम जमानत के साथ अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को भी एक साथ जोड़ने की मांग की थी। आज सुनवाई की तिथि निर्धारित थी लेकिन कश्यप की याचिका लिस्ट नहीं हो सकी, जिसके कारण अब सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को कश्यप की याचिका पर सुनवाई होगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें