ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब यूपी में मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ेंगे छात्र, पाठ्यक्रम बदला

DESK: स्कूली छात्र-छात्राओं को अब मुगल दरबार का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया है। सरकार ने 2023-24

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब यूपी में मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ेंगे छात्र, पाठ्यक्रम बदला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: स्कूली छात्र-छात्राओं को अब मुगल दरबार का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया है। सरकार ने 2023-24 के शैक्षिक सत्र के लिए यूपी बोर्ड और CBSE बोर्ड के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब यूपी के स्कूलों में छात्रों को मुगलों के इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा। योगी सरकार के इस फैसले के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ने के आसार हैं।


दरअसल, यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इतिहास की किताब 'भारतीय इतिहास के कुछ विषय द्वितीय' से शासक और मुगल दरबार के चैप्टर को ही हटा दिया है। इसके अलावा इंटर की किताब से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति, समय की शुरुआत पाठ को भी हटाया गया है। जबकि नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध का पाठ हटाया गया है। शैक्षिक सत्र 2023-24 से ही इस फैसले को लागू किया जा रहा है।


वहीं कक्षा 12वीं  की इतिहास की किताबों से हटाए गए विषयों के तहत, 'अकबरनामा' (अकबर के शासनकाल का आधिकारिक इतिहास) और 'बादशाहनामा' (मुगल सम्राट शाहजहां का इतिहास)  शामिल हैं।  इसके अलावा,  स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से जन आंदोलनों का उदय और एक दल के प्रभुत्व का दौर चैप्टर को भी बदल दिया गया है। बता दें कि यूपी की योगी सरकार मुगलों के नाम और इतिहास को लेकर पहले भी कई फैसले ले चुकी है। यूपी में अबतक कई शहरों के नाम को भी बदला जा चुका है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें