ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

Vikas Divyakirti on Pakistan: ‘पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है..’ विकास दिव्यकीर्ति ने क्यों कही यह बात?

Vikas Divyakirti on Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर मशहूर शिक्षक और मोटिवेशनल गुरु विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Vikas Divyakirti on Pakistan
भारत-पाक के रिश्तों पर बोले दिव्यकीर्ति
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Vikas Divyakirti on Pakistan: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और भी खराब हो चुके हैं, और दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारत के लोग अब सेना और सरकार की जवाबी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, चर्चित शिक्षक और विचारक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वायरल हो रहे वीडियों में विकास दिव्यकीर्ति यूपीएससी की तैयारी कर रहे अपने छात्रों को भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर पढ़ा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की अंदरूनी हालात पर भी चर्चा की। डॉ. दिव्यकीर्ति ने इस बात का भी खंडन किया कि जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों का इस आतंकी घटना में हाथ है। उन्होंने कहा, "कोई भी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी क्यों मारेगा?"


उन्होंने यह भी बताया कि कश्मीर में आतंकी हमलों का सीधा असर वहां के पर्यटन पर पड़ेगा, जिससे कश्मीरी लोगों की कमाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पहले जहां 20-22 लाख पर्यटक आते थे, वहीं अब 2-2.5 करोड़ लोग कश्मीर आ रहे हैं। विकास दिव्यकीर्ति ने पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति पर भी टिप्पणी की, और कहा कि वहां महंगाई चरम पर है और गृह युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सेना, लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कश्मीर में आतंकी हमले करवा सकती है। "पाकिस्तान इन दिनों पेट से है। कभी भी बलूचिस्तान में कुछ हो सकता है। यह संभव है कि 2-3 बच्चे एक साथ हों। कभी भी ऐसी खबर आ सकती है, जैसे कि वहां ट्रेन हाईजैक हो जाती है। दुनिया में पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्हें इस मामले को दबाना है, इसलिए वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।"


डॉ. दिव्यकीर्ति ने बलूचिस्तान, सिंध और खैबर-पख्तूनख्वा जैसी जगहों पर चल रहे अलगाववादी आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि यदि परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं, तो पाकिस्तान आने वाले वर्षों में कई हिस्सों में बंट सकता है। उन्होंने पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को "पेट से लाचार" बताते हुए कहा कि वहां के आम नागरिक महंगाई, अस्थिरता और आतंकवाद की मार झेल रहे हैं। बता दें कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जहां लंबे समय से स्वतंत्रता की मांग उठती रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें