ब्रेकिंग
Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानBihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन, मास्क नहीं लगाने पर 10 हजार तक का जुर्माना

DESK: पूरे यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी।आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे। इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान भी चलाया जाएग

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन, मास्क नहीं लगाने पर 10 हजार तक का जुर्माना
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पूरे यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी।आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे। इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान भी चलाया जाएगा। वही लॉकडाउन को लेकर अस्पतालों में ओपीडी बंद करने का भी आदेश दिया गया है।


उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है जिसे देखते हुए सरकार ने सप्ताह में एक दिन रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया। इसी के मद्देनजर कोरोना संक्रमण के चेन को रोकने के लिए आज उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान बिना वजह घर से बाहर निकलने की इजाजत किसी को भी नहीं है। हालांकि जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी। 


सरकार के बनाए गए गाइड लाइन के तहत आज शादी समाराह भी हो सकेंगे। बंद जगहों पर 50 लोग और खुली जगहों पर 100 लोगों को शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गयी है वही अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में दस हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा। 


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार अयोध्या में रामनवमी का उत्सव मेला आयोजित नहीं किया जाएगा। हालांकि रामनवमी के दिन अस्थायी मंदिर में दोपहर 12 बजे रामलला के प्राकट्य मुहूर्त में विशेष आरती और महाभिषेक होगा। गौरतलब है कि मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद यह पहली रामनवमी है। 


यूपी में शनिवार को कोरोना के जो मामले सामने आए है वो इस प्रकार है।

24 घंटे में 27357 नए मामले सामने आए 

अब तक कुल 821054 मामले आए सामने 

24 घंटे में 120 लोगों की मौत हो गई 

अब तक कुल  9703 लोगों की मौत हुई है

कोरोना के एक्टिव केस- 170059








इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें