ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

उत्तर प्रदेश के चंदौली, वाराणसी और भदोही में 17 लाशें गंगा नदी में मिली, संक्रमण फैलने की आशंका से दहशत में लोग

DESK: बलिया, गाजीपुर और बक्सर में गंगा नदी से लाशें मिलने के बाद अब यूपी के चंदौली, वाराणसी और भदोही में 17 लाशें मिली है। इन लाशों को गंगा किनारे ही गड्ढा खोदकर दफन किया गया है। अ

उत्तर प्रदेश के चंदौली, वाराणसी और भदोही में 17 लाशें गंगा नदी में मिली, संक्रमण फैलने की आशंका से दहशत में लोग
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बलिया, गाजीपुर और बक्सर में गंगा नदी से लाशें मिलने के बाद अब यूपी के चंदौली, वाराणसी और भदोही में 17 लाशें मिली है। इन लाशों को गंगा किनारे ही गड्ढा खोदकर दफन किया गया है। अलग-अलग जगहों से 17 लाशों के मिलने से संक्रमण फैलने की आशंका से अब लोग दहशत में हैं।


यूपी के चंदौली में गंगा नदी से 8 लाशों के मिलने से सनसनी फैल गयी। सभी शवों के लगभग एक सप्ताह पुराना होने की संभावना जतायी जा रही है। सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट समेत अधिकारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और सभी शवों को गंगा किनारे ही जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दफना दिया गया। वही वाराणसी में भी गंगा उस पार सूजाबाद में 7 शव दिखाई दिये। पड़ोसी जिले गाजीपुर और चंदौली में शव मिलने के बाद यहां पहले से ही गंगा किनारे एक टीम लगाई गई थी।



 गुरुवार को राजघाट पुल के नीचे पहला शव दिखा। इसके बाद गंगा किनारे खोज करने पर एक के बाद एक सात शव मिले। इसमें पांच शव पुरुष और दो शव महिला के हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला और गंगा किनारे रेत पर ही दो बड़े गड्ढे बनाकर शवों को नमक के साथ दफन किया गया। वहीं भदोही के गोपीगंज रामपुर गंगा घाट पर गुरुवार को दो शव बहते देखे गए। जब तक प्रशासन उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करता शव बहकर दूर चले गए। यहां दो दिन पहले भी चार शव बहते देखे गए थे। एक साथ 17 लाशों के मिलने से संक्रमण फैलने की आशंका से लोग दहशत में हैं।


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें