ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 4 महीने बाद दिया इस्तीफा, आज BJP विधानमंडल दल नए नेता को चुनेगा

DESK : 4 महीने तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद तीरथ सिंह रावत ने आखिरकार अपना इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। आज बी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 4 महीने बाद दिया इस्तीफा, आज BJP विधानमंडल दल नए नेता को चुनेगा
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : 4 महीने तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद तीरथ सिंह रावत ने आखिरकार अपना इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। आज बीजेपी विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है तकरीबन 3 बजे इस बैठक में पार्टी के विधायक नए मुख्यमंत्री को चुनेंगे। उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपने इस्तीफे की पेशकश की और बाद में इसे गवर्नर को सौंप दिया। 


दरअसल उत्तराखंड में अगले साल जनवरी महीने में विधानसभा चुनाव होना है। इसके 6 महीने पहले राज्य में कोई उपचुनाव नहीं कराया जा सकता लिहाजा तीरथ सिंह रावत को इस्तीफा देना पड़ा है। आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं है और सीएम बने रहने के लिए उन्हें 6 महीने के अंदर किसी सदन का सदस्य बनना था। तीरथ सिंह रावत ने जनप्रतिनिधि कानून की धारा 151 ए के तहत अब अप चुनाव को संभव नहीं मानते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। 


बीती रात तकरीबन 10 बजे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत राजपूत पहुंचे और वहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आज दोपहर 3 बजे उत्तराखंड में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है इसमें नए सीएम का चुनाव होगा। इस रेस में सतपाल महाराज धन सिंह समेत चार बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। नरेंद्र सिंह तोमर को पार्टी ने पर्यवेक्षक के नियुक्त किया है। उत्तराखंड में जिन अन्य चेहरों के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है उनमें पुष्कर धामी और रीतू खंडूरी का नाम भी शामिल है। अगले साल जनवरी महीने में चुनाव होने हैं। तीरथ सिंह रावत 10 मार्च को इसी साल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें