ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो

घर से बाहर निकल रहे हैं तो कैश लेकर निकले, पूरे देश में UPI का सर्वर डाउन, ONLINE ट्रांजेक्शन में हो रही परेशानी

ज्यादात्तर लोग पर्स में कैश लेकर नहीं चलते हैं वो ऑनलाइन पेमेंट ही करते हैं। ऐसे लोगों को आज भारी परेशानियां झेलनी पड़ी है। आज उन्हें यह पता चल गया है कि पास में कैश रहना कितना जरूरी होता है।

BIHAR
सर्वर डाउन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UPI Down: यदि आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो यह खबर आपके के लिए हैं। देशभर में शनिवार को UPI (Unified Payments Interface) सर्वर डाउन हो गया है। जिसके चलते ONLINE ट्रांजेक्शन करने में दिक्कत हो रही है। लाखों यूजर्स डिजिटल पेमेंट्स नहीं कर पा रहे हैं। अचानक आई खराबी ने PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे एप्स के जरिए लेन-देन करने वाले लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। 


बता दें कि पिछले कुछ दिनों में लगातार कई बार यूपीआई के ठप होने की बात सामने आई थी। आज भी सुबह से यूपीआई का सर्वर डाउन रहने की वजह से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में परेशानी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह इसे लेकर करीब 1200 शिकायतें दर्ज करायी गयी है। हालांकि यूपीआई की ओर से अभी तक इस समस्या के संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ज्यादात्तर लोग पर्स में कैश लेकर नहीं चलते हैं वो ऑनलाइन पेमेंट ही करते हैं। ऐसे लोगों को आज भारी परेशानियां झेलनी पड़ी है। आज उन्हें यह पता चल गया है कि पास में कैश रहना कितना जरूरी होता है। ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने की वजह से लोगों का सारा काम ठप हो गया है। अब लोग यूपीआई सर्वर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं.


UPI का सर्वर ठप होने की वजह से करोड़ों लोगों को डिजिटल पेमेंट करने में परेशानी हो रही है। ना वो किसी से पैसे ले पा रहे हैं और ना ही किसी  को पैसे दे पा रहा है। PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे एप्स के जरिए लेन-देन करने वाले भी सर्वर ठप होने की वजह से खासे परेशान हैं। बता दें कि इससे पहले 26 मार्च को भी ठीक इसी तरह की समस्या आई थी। उस वक्त भी करीब 3 घंटे तक लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं कर पाए थे। उस वक्त नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस समस्या का कारण टेक्निकल प्रोब्लम बताया था। ठीक उसी तरह की दिक्कतों का सामना आज शनिवार को लोगों ने करना पड़ रहा है।  


बता दें कि ज्यादातर लोग डिजिटल पेमेंट पर ज्यादा निर्भर हो गये हैं. UPI सर्विस डाउन होने के कारण डिजिटल पेमेंट प्रभावित हुआ है। इससे कई वित्तीय संस्थानों जैसे HDFC बैंक, स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया, बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़े बैंकों पर खासा असर पड़ा है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें