ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

महाराष्ट्र में आज से ठाकरे 'राज', उद्धव ठाकरे की होगी ताजपोशी, शपथ ग्रहण के लिए पीएम मोदी को भेजा न्योता

MUMBAI: महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे की ताजपोशी होगी. राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज उद्धव ठाकरे शपथ लेंगे. मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 6 बजकर 40 मिनट पर शपथ ग्रहण

महाराष्ट्र में आज से ठाकरे 'राज', उद्धव ठाकरे की होगी ताजपोशी, शपथ ग्रहण के लिए पीएम मोदी को भेजा न्योता
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे की ताजपोशी होगी. राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज उद्धव ठाकरे शपथ लेंगे. मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 6 बजकर 40 मिनट पर शपथ ग्रहण होगा. वह इस पद पर काबिज होने वाले ठाकरे खानदान के पहले सदस्य होंगे. शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस से दो-दो नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं महाराष्ट्र में सिर्फ एक डिप्टी सीएम होगा जो एनसीपी से होगा. 


सरकार गठन को लेकर हुई बैठक के बाद एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बैठक में तीनों दलों के बीच सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है. शिवसेना की ओर से सुभाष देसाई, एकनाथ शिंदे वहीं एनसीपी की ओर से जयंत पाटिल, छगन भुजबल और कांग्रेस की ओर से बालासाहेब थोराट, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण शपथ लेंगे. बड़ी बात यह है कि नई सरकार में अजित पवार डिप्टी सीएम नहीं होंगे. 


उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण में आने के लिए न्योता दिया है. उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे को बधाई दी. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र के विकास के लिए केंद्र की ओर से पूरी सहायता देने का भरोसा दिया है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें