ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

30 इंच के जसमेर सिंह की दुल्हन बनी कनाडा की रहने वाली साढ़े 3 फीट की सुप्रीत, जालंधर में हुई अनोखी शादी

Unique marriage in Haryana: हरियाणा में 30 इंच के जसमेर सिंह और साढ़े तीन फीट की सुप्रीत की लव मैरिज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। आप भी जानिये इस अनोखी शादी के बारे में।

Unique marriage in Haryana
30 इंच के जसमेर और साढ़े तीन फीट की सुप्रीत की शादी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Unique marriage in Haryana: कनाडा में रहने वाली सुप्रीत कौर और कुरुक्षेत्र के जसमेर सिंह उर्फ पोला मालिक की शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। सुप्रीत कौर महज साढ़े तीन फुट की हैं। फेसबुक पर वह कुरुक्षेत्र में रहने वाले जसमेर के संपर्क में आईं। जसवीर भी महज ढाई फुट के हैं। फेसबुक पर चैटिंग करते-करते दोनों को प्यार हो गया। अब भारत लौटकर सुप्रीत ने जसमेर से भव्य समारोह में शादी रचाई है। जिसके बाद इन्होंने कुरुक्षेत्र में रिसेप्शन किया है। मूल रूप से जालंधर की रहने वाली सुप्रीत एनआरआई हैं और कनाडा में रहती हैं।


वहीं दूल्हा जसमेर सिंह उर्फ पोला मालिक कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं और गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। खासतौर पर हरियाणा और पंजाब में इनकी शादी की खूब चर्चा हो रही है।सुप्रीत के परिजनों के मुताबिक शादी का मुख्य समारोह उनके पैत्रिक निवास जालंधर में आयोजित किया गया था। वहीं शादी के बाद रिसेप्शन समारोह दूल्हे के पैत्रिक निवास कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया।


आपको बता दें कि पिहोवा के सारसा गांव के रहने वाले जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक अपने छोटे कद की वजह से सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। अब वो अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। क्योंकि ढाई फुट के पोला मलिक की शादी कनाडा में रहने वाली साढ़े तीन फुट की सुप्रीत कौर के साथ हो गई है। पोला खेती-बाड़ी का काम करते हैं और उनके पास करीब 5 एकड़ जमीन है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें