ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

ट्रेन और प्लेन पर लॉकडाउन के बाद भी चढ़ना मुश्किल, करना होगा लंबा इंतजार !

DESK: लॉकडाउन 0.2 के बाद ट्रेन और प्लेन सेवा चालू हो जाएगी इस पर सस्पेंस बरकरार है। 40 दिन के लॉकडाउन के बाद भी ट्रेन और प्लेन सेवा 4 मई को शुरू होने पर अभी निर्णय भी नि

ट्रेन और प्लेन पर लॉकडाउन के बाद भी चढ़ना मुश्किल, करना होगा लंबा इंतजार !
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: लॉकडाउन 0.2 के बाद ट्रेन और प्लेन सेवा चालू हो जाएगी इस पर सस्पेंस बरकरार है। 40 दिन के लॉकडाउन के बाद भी ट्रेन और प्लेन सेवा  4 मई को शुरू होने पर अभी निर्णय भी निर्णय नहीं लिया गया है। माना जा रहा है कि ये इंतजार थोड़ा और लंबा खिंच सकता है।


सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उनके घर पर हुई बैठक में हवाई यात्रा 15 मई से शुरू करने का सुझाव दिया गया है। इस चर्चा में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, विमानन मंत्री हरदीप पुरी सहित कई मंत्रियों ने भाग लिया। हालांकि, अंतिम निर्णय के लिए इस बैठक में हुई चर्चा से पीएम नरेंद्र मोदी को अवगत कराया जाएगा।इस बीच मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर हवाई सेवा पर स्थिति स्पष्ट की है। 


बताया जा रहा है कि इस बैठक में  हवाई परिचालन को फिर से शुरू करने पर चर्चा हुई। इस बीच एयर इंडिया ने कहा था कि उसने कुछ मार्गों पर 4 मई से घरेलू उड़ानों के लिए और 1 जून से चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।बैठक में हवाई और रेल यात्रा कब से शुरू होगी, इस बारे में किसी विशेष तारीख पर कोई चर्चा नहीं हुई। लेकिन ये तय माना जा रहा है कि 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद 4 मई से ये दोनों सेवाएं शुरू नहीं हो सकेंगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें