ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

काशी में पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की रिकॉर्डतोड़ भीड़, विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगे-लगे 3 लोगों की मौत

Kashi Vishwanath Dham: महाकुंभ से लौट रही भीड़ के कारण काशी में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगे-लगे 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

Kashi Vishwanath Dham
विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगे 3 श्रद्धालुओं की मौत
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Kashi Vishwanath Dham: महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की भीड़ ने काशी में माघ पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगे-लगे ही तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन की लाइन मंगलवार को कुछ अधिक ही लंबी रही। इसमें घंटों से कतार में लगे कई श्रद्धालु अचेत होकर गिर पड़े। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका प्राथमिक इलाज किया। गंभीर हालत में तीन लोगों को आनन-फानन में कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल भेजा गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


मृतकों में नार्थ-वेस्ट दिल्ली की शक्ति माथुर, सिलीगुड़ी के मुन्ना लाल और बिहार के छपरा के संजय शाह शामिल हैं। ये सभी प्रयागराज महाकुंभ से काशी दर्शन के लिए आए थे। आपको बदा कें कि काशी विश्वनाथ, गंगा दर्शन के लिए प्रयाग-अयोध्या होते हुए देश भर से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इसी वजह से हाईवे से लेकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र तक की सड़कें जाम हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, गलियों तक में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा है। भीड़ के चलते दशाश्वमेध समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर होने वाली संध्या आरती स्थगित कर दी गई है। हालांकि सांकेतिक रूप से विधान पूरा किया जाएगा।


वहीं बढ़ती भीड़ के कारण गंगा सेवा निधि, गंगोत्री सेवा समिति समेत विभिन्न समितियों की ओर से श्रद्धालुओं को गंगा आरती देखने के उद्देश्य से घाट पर न आने की अपील की गई है। इसके साथ ही काशी दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ रोड समेत गांव से शहर तक समस्त चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें