ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

रक्षा बंधन के पहले सुशांत के लिए बहन ने मांगा इंसाफ, PM मोदी से लगाई गुहार

DESK : सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार आंसुओं का सैलाब लेकर आया है लेकिन रक्षाबंधन के ठीक पहले बहन ने अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है। सुशांत की

रक्षा बंधन के पहले सुशांत के लिए बहन ने मांगा इंसाफ, PM मोदी से लगाई गुहार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार आंसुओं का सैलाब लेकर आया है लेकिन रक्षाबंधन के ठीक पहले बहन ने अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की अपील की है। श्वेता सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाई है। 


सुशांत की बहन श्वेता ने पीएम मोदी को टाइप करते हुए ट्विटर पर लिखा है "मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूँ। मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं। हम भारत के न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं।" इतना ही नहीं श्वेता ने लिखा है.. डियर सर मेरा दिल कहता है कि आप सच के लिए सच के साथ खड़े होते हैं। हम बहुत सिंपल फैमिली से आते हैं। मेरे भाई के साथ कोई गॉडफादर नहीं था जब वह बॉलीवुड में था और ना ही हमारे पास कोई और है। मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है इस केस को देखें और इस बात का ध्यान रखा जाए कि सब कुछ सही तरीके से हो और किसी भी सबूत के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो, न्याय की उम्मीद में। 


रक्षाबंधन जैसे त्योहार के ठीक पहले सुशांत की बहन ने जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है वह बेहद अहम है। अब देखना है कि प्रधानमंत्री इस मामले पर सीधा संज्ञान लेते हैं या फिर नहीं। आपको बता दें कि इसके पहले रिया चक्रवर्ती ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर अपनी तरफ से सफाई दी थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें