ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

महाराष्ट्र के गृह मंत्री का बेशर्म बयान, बिहार चुनाव के कारण सुशांत केस को तूल दिया गया

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर भद्द पिटने के बावजूद महाराष्ट्र सरकार की आंख नहीं खुल रही है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का बेशर्म बयान

महाराष्ट्र के गृह मंत्री का बेशर्म बयान, बिहार चुनाव के कारण सुशांत केस को तूल दिया गया
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर भद्द पिटने के बावजूद महाराष्ट्र सरकार की आंख नहीं खुल रही है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का बेशर्म बयान सामने आया है। अनिल देशमुख ने कहा है कि बिहार में चुनाव की वजह से सुशांत की मौत के मामले को तूल दिया गया और उस पर राजनीति हो रही है। 


महाराष्ट्र के गृहमंत्री सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद अपनी टिप्पणी से बाज नहीं आ रहे हैं। अनिल देशमुख ने कहा है कि मुंबई पुलिस ने पूरी दक्षता के साथ सुशांत केस की जांच की थी इस पूरी प्रक्रिया में कहीं कोई कमी नहीं थी लेकिन बेवजह इस मामले को तूल दिया गया और सीबीआई जांच की सिफारिश की गई। अनिल देशमुख ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कुछ नेता सुशांत सिंह के मामले में बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने संवैधानिक विशेषज्ञों को देश के संघीय ढांचे का ख्याल रखने की नसीहत भी दी है। 


हालांकि अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं। अनिल देशमुख में यह भी कहा है कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में समानांतर जांच पर विचार करेगी हालांकि राज्य सरकार ने इस पर कोई फैसला अब तक नहीं किया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें