ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

12-16 KM की रफ्तार से चल रही हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली में ठंड, बारिश का भी अलर्ट

Delhi weather alert: 12 से 16 KM की रफ्तार से चल रही हवाओं ने दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है। कई इलाकों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi weather alert
ठंडी हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली में ठंड
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi weather alert: उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो यहां कभी ठंडी तो कभी गर्मी लग रही है। दिल्ली -एनसीआर में दिन में चलने वाली तेज रफ्तार की हवाओं ने फिर से कंपकपी बढ़ा दी है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर सहित देश के पहाड़ी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


फरवरी में दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने फिर करवट ली है। दिन में कभी धूप तो कभी तेज ठंडी हवाओं के झोंके लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड अभी भी बरकरार है।  


शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान औसत से 1 से 2 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्ते में दिल्ली का तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि असम, अरुणाचल प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में 10 और 11 फरवरी को झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हिमालयी भागों में 8 से 12 फरवरी यानी 5 दिनों तक झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी होने की भी संभावना है। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें