ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

Tips for better sleep : आपको भी रातों में नींद नहीं आती? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और पाएं चैन की नींद

Tips for better sleep : कई लोग तो ऐसे है जो रातभर करवटें बदलते रहते हैं, क्योंकि उनका दिमाग हर वक्त कुछ न कुछ सोचता रहता है। खासकर जब दिनभर डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल

Tips for better sleep
Tips for better sleep
© FILE PHOTO
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tips for better sleep :  आज की तेज़ और भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आना सबसे आम समस्या बन गई है। पहले ये समस्या सिर्फ युवाओं में देखने को मिलती थी लकिन अब ये हर उम्र के लोगों में नज़र आने लगी हैं। कई लोग तो ऐसे है जो रातभर करवटें बदलते रहते हैं, क्योंकि उनका दिमाग हर वक्त कुछ न कुछ सोचता रहता है। खासकर जब दिनभर डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल और काम का तनाव होता है, तो रात को दिमाग थमता ही नहीं है लेकिन हर रात नींद के लिए जंग लड़ना ज़रूरी नहीं है।  


दरअसल, ये आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से कमजोर कर देता है।  लेकिन इसमें चिंता वाली कोई बात नहीं है क्युकी हम आपको कुछ आसान, नेचुरल और असरदार उपायों से आप अपने मन को शांत कर सकते हैं और अच्छी नींद पा सकते हैं – बिना किसी दवा के।


ये टिप्स आपके लिए बेहतर नींद लाने में मदद करेगी -

मन की बातें लिखें:

रोज़ रात बिस्तर पर जाने से पहले 5 से 10 मिनट निकालें और अपने मन की बातें एक डायरी में लिखें। जैसे कि अधूरे काम, अगले दिन की प्लानिंग या जो बातें आपको परेशान कर रही हो। ऐसा करने से दिमाग हल्का होता है और वह बार-बार एक ही बातों को सोचने से बचाता है।

4-7-8 ब्रीदिंग टेक्निक अपनाएं:

यह एक आसान और बहुत असरदार तरीका है। इसमें आप 4 सेकंड तक नाक से सांस लें, फिर 7 सेकंड तक सांस रोकें और 8 सेकंड तक मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इससे दिल की धड़कन धीमी होती है और शरीर को गहरी राहत मिलती है।

मांसपेशियों को ढीला छोड़ना सीखें:

पैरों से शुरू करते हुए शरीर के हर हिस्से की मसल्स को 5-10 सेकंड के लिए टाइट करें और फिर छोड़ दें। इस एक्सरसाइज से शरीर की टेंशन कम होती है और नींद लाने के लिए काफी मदतगार साबित होती है ।

सुखद कल्पनाएं करें:

सोने से पहले किसी शांत जगह की कल्पना करें – जैसे हरा-भरा जंगल, समुद्र किनारे या पहाड़ों में ठंडी हवा। अपने सभी सेंस (दृष्टि, सुनना, महसूस करना) को इस कल्पना में जोड़ें। इससे दिमाग आराम महसूस करता है और चिंताओं से हट जाता है।

आभार जताने की आदत डालें:

रात को सोने से पहले तीन चीजें लिखें जिनके लिए आप आभारी हैं – जैसे किसी की मदद, अच्छा खाना या अपने परिवार का साथ। यह आदत आपके दिमाग में पॉजिटिव सोच बढ़ाती है और टेंशन कम लेते है।

स्क्रीन टाइम कम करें:

फोन, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी नींद को प्रभावित करती है। इसलिए सोने से कम से कम 30 मिनट पहले ये डिवाइस बंद कर दें।

हल्के स्ट्रेच या किताब पढ़ें:

डिजिटल डिवाइस से दूरी बनाने के बाद कोई हल्की किताब पढ़ें या स्ट्रेचिंग करें। इससे शरीर और मन दोनों को आराम मिलेगा। इन सभी उपायों का पालन कर आप अच्छी नींद ले सकते है जो की आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनायेगा। अच्छी नींद ही मनुस्य के जीवन को सुनिश्चित करती है.

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें