ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

16-17 जून को मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी, फिर से लॉकडाउन होगा ?

DELHI : पीएम नरेन्द्र मोदी एक बाऱ फिर 16 -17 जून को मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे।पीएम लॉकडाउन के दौरान लगातार देश के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हालात पर चर्चा कर

16-17 जून को मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी, फिर से लॉकडाउन होगा ?
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : पीएम नरेन्द्र मोदी एक बाऱ फिर 16 -17 जून को मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे।पीएम लॉकडाउन के दौरान लगातार देश के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हालात पर चर्चा कर रहे थे। अब एक बार फिर उस दौर में ये खबर सामने आ रही है जब कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लगातार चर्चा हो रही है कि क्या देश में फिर से लॉकडाउन होगा ?


मिल रही जानकारी के मुताबिक पीएम नरेन्द्र मोदी देश में उन 50 जिलों की चर्चा करेंगे जहां कोरोना के हालात बेकाबू है। संभावना जतायी जा रही है कि उन जिलों में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। 


16 जून को पीएम जिन राज्यों से बात करेंगे वहां कोरोना के हालात काबू में वहीं 17 जून को उन राज्य के मुख्यमंत्रियों से पीएम नरेन्द मोदी की बात होगी जहां कोरोना की रफ्तार काफी ज्यादा है। 17 जून को पीएम मोदी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, बिहार और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। 




बता दें कि देश में लगातार कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तीन लाख के पार हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस के कारण देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब एक लाख से ज्यादा पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें