ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

बीजेपी का साथ छोड़ शिवसेना में शामिल हो सकती हैं पंकजा मुंडे, ट्विटर पर अपने नाम से हटाया 'BJP'

MUMBAI: बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में रहीं पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे बीजेपी का साथ छोड़ सकती है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी छोड़कर पंकजा शिवसेना का दामन थाम सकती हैं. जिसे

बीजेपी का साथ छोड़ शिवसेना में शामिल हो सकती हैं पंकजा मुंडे, ट्विटर पर अपने नाम से हटाया 'BJP'
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में रहीं पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे बीजेपी का साथ छोड़ सकती है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी छोड़कर पंकजा शिवसेना का दामन थाम सकती हैं. जिसे लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं. पंकजा मुंडे ने पहले अपने समर्थकों को 12 दिसंबर के दिन गोपीनाथगढ़ आने का निमंत्रण दिया है और अब पंकजा ने ट्विटर पर अपने प्रोफाइल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी जानकारी हटा दी है.


पंकजा ने अपने ट्विटर बायो से पार्टी का नाम हटा दिया है. पंकजा मुंडे के ट्विटर प्रोफाइल का यूजरनेम पहले पंकजा मुंडे बीजेपी था, लेकिन अब पंकजा ने अपने ट्विटर का यूजर नेम सिर्फ पंकजा मुंडे कर लिया है. जिसके बाद बीजेपी छोड़कर शिवसेना में शामिल होने की अटकलें और बढ़ गई हैं. इस बीच शिवसेना ने भी यह भी कहकर सस्पेंस बढ़ा दिया है कि कई नेता उनके संपर्क में हैं. इससे पहले पंकजा ने एक फेसबुक पोस्ट में यह लिखा था कि वह 8 से 10 दिन में यह तय करेंगी कि उन्हें कौन से रास्ते जाना है


वहीं शिवसेना के सूत्रों के मुताबिक पंकजा मुंडे शिवसेना में शामिल होना चाहती हैं या नहीं इसका फैसला उन्हें ही करना है. शिवसेना सूत्रों के मुताबिक मातोश्री के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पंकजा को अपनी बहन मानते हैं. सूत्रों के मुताबिक पंकजा मुंडे के दिवंगत पिता और महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे भी बीजेपी छोड़कर शिवसेना में शामिल होना चाहते थे लेकिन उस समय बाला साहेब ठाकरे ने उन्हें ऐसा करने से रोका था.




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें