ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

एक ही शादी में शामिल हुए 87 मेहमान एक साथ हो गये कोरोना पॉजिटिव

DESK: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बचाव को लेकर दी जा रही चेतावनी भारी पड़ती जा रही है. थोड़ी से लापरवाही कितनी भारी पड़ रही है इसका उदाहरण एक शादी में देखने को मिला है. इ

एक ही शादी में शामिल हुए 87 मेहमान एक साथ हो गये कोरोना पॉजिटिव
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बचाव को लेकर दी जा रही चेतावनी भारी पड़ती जा रही है. थोड़ी से लापरवाही कितनी भारी पड़ रही है इसका उदाहरण एक शादी में देखने को मिला है. इस शादी में शामिल हुए 87 मेहमान एक साथ कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं.


तेलंगाना में हुआ मामला
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चेतावनी की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है इसका बड़ा उदाहरण तेलंगाना में देखे को मिली है. तेलगांना के एक गांव में हुई शादी के बाद कोरोना विस्फोट हो गया है. सूबे के निज़ामाबाद जिले में हनमजीपेट गांव में हुई शादी में शामिल हुए 87 मेहमान सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. आशंका जतायी जा रही है कि ये सख्या औऱ बढ़ेगी. 


सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इस शादी में 370 लोग शामिल हुए थे. शादी के बाद कुछ मेहमानों में कोरोना के लक्ष्ण देखने को मिले. लिहाजा प्रशासन ने तय किया कि सभी मेहमानों का कोरोना टेस्ट कराया जाये. जांच में एक साथ 87 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये.


शादी वाले गांव में खुल गया आइसोलेशन सेंटर
एक ही जगह इतनी बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप है. फिलहाल पॉजिटिव पाये गये लोगों को आइसोलेशन में रहने को कहा गया है. प्रशासन ने गांव में ही आइसोलेशन सेंटर बना दिया है. जो अपने घरों में आइसोलेशन में नहीं रह सकते उन्हें इस सेंटर में रखा जा रहा है. राज्य सरकार ने वहां मेडिकल टीम भेजी है जो ये पता लगा रहे हैं कि पॉजिटिव पाये गये लोग किनके संपर्क में आये थे. उनकी भी जांच की जा रही है. 


प्रशासन के लिए परेशानी की बात ये है कि इस शादी में सिर्फ उसी गांव के लोग शामिल नहीं हुए थे बल्कि पड़ोस के दूसरे गांव के लोग भी आये थ. पड़ोस के गांव सिद्धापुर के भी कई लोगों को भी पॉजिटिव पाया गया है. इनमें से कई लोगों को निज़ामाबाद के सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने सिद्दापुर गांव में भी कोविड कैंप शुरू किया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें