ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब

Seema Haidar: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया गया है. पाकिस्तान छोड़कर भारत आई सीमा हैदर को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जिसका नोएडा पुलिस ने जवाब दिया है.

Seema Haidar
सीमा हैदर को लेकर पुलिस का बयान
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Seema Haidar: बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है। यह हमला पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा अंजाम दिया गया था, जिसके बाद भारत ने सार्क वीजा छूट नीति के तहत पाकिस्तान को दी जा रही सुविधाएं समाप्त कर दीं।


इस घटनाक्रम के बाद सीमा हैदर का मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या सीमा हैदर को भी देश छोड़ने को कहा जाएगा। इस पर नोएडा पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि जब तक केंद्र सरकार से कोई स्पष्ट आदेश नहीं आता, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।


सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने भी कहा है कि केंद्र सरकार या यूपी पुलिस की ओर से अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। उनका कहना है कि सीमा अभी भी कोर्ट के आदेश पर नोएडा के रबूपुरा गांव में रह रही हैं। यूपी एटीएस द्वारा की गई जांच में भी कोई आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई थी। सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा है कि वह अब भारत की बहू हैं और उन्हें यहीं रहने की इजाजत दी जाए।


बता दें कि पाकिस्तान की नागरिक सीमा हैदर ने नोएडा निवासी सचिन मीणा से शादी की है। दोनों की पहचान PUBG गेम खेलने के दौरान हुई थी। सीमा शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। वह मई 2023 में नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थीं। भारत आने के बाद उसने हिंदू रीति-रिवाज से सचिन मीणा से विवाह किया और अब दोनों का एक बच्चा भी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें