ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

अयोध्या केस: 18 अक्टूबर से आगे बहस की तारीख बढ़ाने से SC का इनकार, CJI ने कहा- तय समय पर पूरी नहीं हुई बहस तो फैसले का चांस खत्म

DELHI: सुप्रीम कोर्ट ने आज यह साफ कर दिया है कि अयोध्या केस में बहस के लिए 18 अक्टूबर के बाद पक्षकारों को जिरह के लिए एक दिन का भी अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट

अयोध्या केस: 18 अक्टूबर से आगे बहस की तारीख बढ़ाने से SC का इनकार, CJI ने कहा- तय समय पर पूरी नहीं हुई बहस तो फैसले का चांस खत्म
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: सुप्रीम कोर्ट ने आज यह साफ कर दिया है कि अयोध्या केस में बहस के लिए 18 अक्टूबर के बाद पक्षकारों को जिरह के लिए एक दिन का भी अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में बहस पूरी करने की डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. 


अयोध्या केस पर आज जैसे ही सुनवाई शुरू हुई तो सबसे पहले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस मामले पर अपनी राय आगे रखी. चीफ जस्टिस ने एक बार फिर इस बात का जिक्र किया कि इस केस की सुनवाई 18 अक्टूबर तक खत्म होना जरूरी है. अगर सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी नहीं हुई तो फैसला देने का चांस खत्म हो जाएगा. 


चीफ जस्टिस ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों से कहा कि आज का दिन मिलाकर 18 अक्टूबर तक हमारे पास साढ़े 10 दिन हैं. सुप्रीम कोर्ट ने आगाह करते हुए कहा कि अगर 18 अक्टूबर तक सुनवाई पूरी नहीं होती है, तो फैसला आने की उम्मीदें कम हो जाएंगी. आपको बता दें कि दलील पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट इस पर फैसला देने के लिए 4 हफ्तों का समय लेगा. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई इस केस की सुनवाई वाली 5 जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे हैं. ऐसे में अगर सीजेआई फैसले से पहले रिटायर हो जाते हैं तो ये मामला फिर लटक सकता है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें