ब्रेकिंग
फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाबिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाबिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजे

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ा एक्शन, लोकसभा के 8 कर्मी सस्पेंड; भारी हंगामें के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

DELHI: बीते 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। सदन की कार्यवाही के दौरान दो लोगों के दर्शक दीर्घा से कूदकर चैंबर तक जाने और नारेबाजी करने के मामल

संसद की सुरक्षा में चूक  मामले में बड़ा एक्शन, लोकसभा के 8 कर्मी सस्पेंड; भारी हंगामें के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: बीते 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। सदन की कार्यवाही के दौरान दो लोगों के दर्शक दीर्घा से कूदकर चैंबर तक जाने और नारेबाजी करने के मामले में लोकसभा के 8 कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कहा है रहा है कि इस मामले में और भी लोगों पर गाज गिर सकती है। उधर, सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष के जोरदार हंगामें के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।


दरअसल, 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन शीतकाली सत्र के दौरान लोकसभा की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई। सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और नारेबाजी की। इस दौरान दोनों ने पीले रंग का धुआं भी फैला दिया था। जिसके बाद सदन में हड़कंप मच गया था। इस दौरान सदन में मौजूद कुछ सांसदों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था।


अब इस मामले को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है और विपक्षी सदस्यों ने दोनों सदनों में जमकर हंगामा मचाया है। लोकसभा के दोनों सदनों में सुरक्षा पर चूक को लेकर हुए भारी हंगामें के बीच लोकसभा में तैनात 8 कर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी है। सुरक्षा में चूक का जिम्मेवार मानते हुए लोकसभा ने आठ कर्मियों को सस्पेंड किया है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले को लेकर अभी और लोगों के खिलाफ भी एक्शन हो सकता है।


उधर, पलिस ने इस मामले में यूएपीए के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि 6 लोगों ने इश घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। दो संसद के भीतर पकड़े गए और दो संसद के बाहर दबोचे गए हैं, ये चारों लोग योजना में शामिल थे। सभी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के साथ साथ यूएपीए की धारा 16 और 18 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें