ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Rishabh Tandon Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर, दिल का दौरा पड़ने से सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का निधन

बॉलीवुड से दुखद खबर आ रही है। फेमस एक्टर और सिंगर ऋषभ टंडन का 35 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार और फैंस में मातम का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मुंबई
अलविदा ऋषभ टंडन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rishabh Tandon Death: बेहद दुखद खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री से आ रही है, फेमस सिंगर एवं एक्टर ऋषभ टंडन का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के  सामने आने के बाद से हर कोई हैरान हैं। ये आशिकी, चांद तू, इश्क फकीराना जैसे गानों को ऋषभ ने गाया था। वो अपनी पत्नी ओलेस्या नेडोबेगोवा के साथ मुंबई में रहते थे लेकिन परिवारवालों से मिलने के लिए दिल्ली आए हुए थे, जहां हार्ट अटैक से ऋषभ की जान चली गयी। 


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ  है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारवालों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। परिवार के लोग और फैंस इस घटना से काफी सदमें में हैं। उनके फैंस को तो इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा था लेकिन जब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वायरल होने लगा तब लोग श्रद्धांजलि देने लगे। ऋषभ म्यूजिक के प्रति समर्पित कलाकार थे और मिलनसार इंसान थे। जानवरों के प्रति उनका गहरा लगाव था। 


वे एक सिंगर और संगीतकार भी थे। आज भी कई गाने काफी लोकप्रिय है। संगीत और अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने खास मुकाम बनाया। ऋषभ का स्टेज नाम 'फकीर' था। पत्नी ओलेस्या से उज्बेकिस्तान में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद ओलेस्या ऋषभ के डिजिटल सीरीज की लाइन प्रोड्यूसर बनीं। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दिल हो गयी। 


जिसके बाद दोनों ने शादी कर दी। हाल ही में उनकी पत्नी ने करवा चौथ का आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अचानक ऋषण के इस तरह जाने के गम में उनके फैंस डूबे हुए हैं। भगवान से उनकी आत्मा की शांति की मांग कर रहे है और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें