ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

शाह को कोरोना होने के बाद उमा भारती का बड़ा फैसला, अयोध्या कार्यक्रम से अपना नाम हटाने को कहा.. PM मोदी के लिए चिंतित

DESK : 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर पूजन समारोह से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोरोना होने से एक बड़ा झटका लगा है। अमित शाह अब इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हों

शाह को कोरोना होने के बाद उमा भारती का बड़ा फैसला, अयोध्या कार्यक्रम से अपना नाम हटाने को कहा.. PM मोदी के लिए चिंतित
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर पूजन समारोह से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोरोना होने से एक बड़ा झटका लगा है। अमित शाह अब इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे लेकिन शाह को कोरोना होने के बाद बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने चिंता जताई है। उमा भारती ने राम जन्मभूमि न्यास के अधिकारियों और प्रधानमंत्री कार्यालय को कहा है कि वह शिलान्यास कार्यक्रम से मेरा नाम हटा दें। 


उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं आज भोपाल से रवाना हो रही हूं। कल शाम तक अयोध्या पहुंचने के पहले मेरी किसी भी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सैकड़ों लोग की उपस्थिति में मैं उस स्थान से दूरी रखूंगी। उमा भारती ने कहा है कि उन्होंने राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधानमंत्री कार्यालय को इसकी सूचना भेज दी है कि शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित लोगों की लिस्ट से उनका नाम अलग कर दिया जाए। 

दरअसल उमा भारती ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में वह किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए तो मुश्किल होगी। उमा भारती ने कहा है कि प्रधानमंत्री और बाकी अन्य मेहमानों के चले जाने के बाद मैं रामलला के दर्शन करूंगी। उमा भारती ने कहा है कि अमिता जी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अयोध्या में मंदिर निर्माण में उपस्थित लोगों के लिए और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मैं चिंतित हूं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें