ब्रेकिंग
बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बाबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा

जेल से बाहर आने के बाद आज से राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे पी. चिदंबरम, बिना इजाजत देश छोड़ने पर लगी है रोक

DELHI: INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिहाड़ जेल से बाहर आ गये हैं. जेल से बाहर निकलने के

जेल से बाहर आने के बाद आज से राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे पी. चिदंबरम, बिना इजाजत देश छोड़ने पर लगी है रोक
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिहाड़ जेल से बाहर आ गये हैं. जेल से बाहर निकलने के बाद पी. चिदंबरम आज से राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे. पी. चिदंबरम पिछले 106 दिनों से तिहाड़ जेल में में बंद थे.


मनी लॉन्ड्रिंग केस में सजा काट रहे चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट ने दो लाख रुपये के निजी मुचलके और बिना इजाजत विदेश न जाने की शर्त पर जमानत दी है. इससे पहले न्यायमूर्ति आर. भानुमती की अध्यक्षता वाली पीठ ने चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले के बारे में कोई सार्वजनिक बयान नहीं देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उन्हें गवाहों को डराने का प्रयास नहीं करने की भी हिदायत दी गई है.


आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है. चिदंबरम का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाएगा और उन्हें बिना इजाजत के देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही चिदंबरम को इस मामले पर कोई इंटरव्यू भी देने पर रोक लगाई गई है. साथ ही उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहना होगा.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें