ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Dussehra 2025: ‘ऐसा जवाब देंगे कि भूगोल बदल जाएगा’ विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताया

Dussehra 2025: विजयादशमी के मौके पर गुजरात के कच्छ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सर क्रीक इलाके में कोई हिमाकत हुई तो उसका भूगोल बदल दिया जाएगा।

Dussehra 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Dussehra 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार, 2 अक्टूबर को गुजरात के कच्छ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भाग लेते हुए पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। कार्यक्रम के बाद भारतीय सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक तक भारत के रक्षा तंत्र को भेदने की नाकाम कोशिश की थी, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।


राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन के समय भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह उजागर कर दिया और यह स्पष्ट कर दिया कि भारत चाहे तो कहीं भी और किसी भी तरीके से पलटवार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सर क्रीक को लेकर सीमा विवाद आज भी कायम है और वर्षों से भारत बातचीत के जरिये इसका शांतिपूर्ण समाधान करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान की नीयत स्पष्ट नहीं है।


रक्षामंत्री ने हाल के दौर में पाकिस्तानी सेना द्वारा सर क्रीक के पास सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए जाने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि भारत की सीमाओं की रक्षा भारतीय सेना और बीएसएफ मिलकर मुस्तैदी से कर रही हैं। उन्होंने आगाह किया कि अगर सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की ओर से कोई भी हिमाकत की जाएगी तो उसे ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे। 


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह भी याद रखना चाहिए कि कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर गुजरता है। इस संबोधन में रक्षामंत्री के कड़े तेवर और ऑपरेशन सिंदूर के हवाले से दिए गए तथ्यों ने सुरक्षा मुददे पर राजनीतिक और सैन्य दृष्टि दोनों को एक बार फिर से केंद्र में ला दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें