ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

Helicopter to Exam Center: हजारों की परीक्षा के लिए लाखों खर्च! ट्रेन या कार नहीं हेलीकाप्टर से B.ED का एग्जाम देने पहुंचा स्टूडेंट, वीडियो वायरल

Helicopter to Exam Center: आजकल छात्रों में एक अलग ही क्रेज बढ़ रहा है और वो है स्टारडम! इस स्टारडम के चक्कर में युवा अपना सब कुछ दाव पर लगाने के लिए तैयार हो जा रहे है। इसी क्रम में एक ताजा मामला सामने आया है, जो लोगों को चौंका दिया है।

Helicopter Ride to Exam Center
हेलिकॉप्टर से परीक्षा देने पहुंचे छात्र
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Helicopter to Exam Center: आजकल छात्रों में एक अलग ही क्रेज बढ़ रहा है और वो है स्टारडम! इस स्टारडम के चक्कर में युवा अपना सब कुछ दाव पर लगाने के लिए तैयार हो जा रहे है। इसी क्रम में एक ताजा मामला सामने आया है, जो लोगों को चौंका दिया है। दरअसल, राजस्थानके 4 छात्रों ने हेलिकॉप्टर से परीक्षा केंद्र जाकर सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि यह छात्र उत्तराखंड की ओपन यूनिवर्सिटी से पत्राचार के माध्यम से B.Ed कर रहे हैं। 


जानकारी के मुताबिक, आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा देने उन्हें उत्तराखंड के मनुस्यारी जाना था, लेकिन भूस्खलन और भारी बारिश के कारण रास्ता बंद था। उसके बाद चारों छात्रों ने एक हेलिकॉप्टर किराए पर लिया और तय समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। छात्रों की पहचान राजस्थान के बालोतरा शहर निवासी और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र ओमाराम जाट, मंगाराम जाट, प्रकाश गोदारा जाट और नरपत कुमार को मुनस्यारी के आरएस तोलिया पीजीकॉलेज में अपनी बीएड परीक्षा देने के लिए पहुंचना था। 


वहीं, ओमाराम जाट ने बताया, 31 अगस्त को जब हम हल्द्वानी (उतराखंड) पहुंचे, तो पता चला कि मुनस्यारी जाने वाली सभी सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हैं। हमें लगा कि हम अपनी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें हल्द्वानी से मुनस्यारी के बीच हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी हेरिटेज एविएशन के बारे में पता चला लेकिन खराब मौसम के कारण यह सेवा अस्थायी रूप से बंद थी।


ओमाराम का कहना है कि हमने हेरिटेज एविएशन के सीईओ से बात की और उनसे हल्द्वानी से मुनस्यारी ले जाने का अनुरोध किया। हमने सीईओ को बताया कि अगर हम परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचे, तो हमारा एक साल बर्बाद हो जाएगा। इसके बाद, कंपनी के सीईओ ने 2 पायलटों के साथ एक हेलिकॉप्टर भेजा, जिसने हमें सुरक्षित मुनस्यारी पहुंचाया और वापस हल्द्वानी लाया। हेलिकॉप्टर की एक तरफ की यात्रा का किराया 5200 रुपए प्रति छात्र था।उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बी.एड. परीक्षा प्रभारी ने बताया कि परीक्षा केंद्र का चयन खुद उम्मीदवारों ने किया था। विवि इस पूरे घटना की जांच कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसा कदम नियमों के दायरे में आया या नहीं। यह घटना न सिर्फ छात्रों की गंभीरता और प्रतिबद्धता दर्शाती है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुलभता, सुरक्षा और वैकल्पिक योजनाओं की जरूरत पर भी प्रकाश डालती है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें