ब्रेकिंग
जेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब

प्लास्टिक से निकालकर कोरोना मरीज की लाश को दफनाया, अंतिम संस्कार में शामिल 21 लोगों की मौत

DESK: कोरोना मरीज के शव को दफनाने के बाद करीब 21 लोगों ने अपनी जान गवां दी। बिना किसी कोरोना गाइडलान का पालन किए लाश को गुजरात से लाया गया था। गांव में अंतिम संस्कार में शामिल

प्लास्टिक से निकालकर कोरोना मरीज की लाश को दफनाया, अंतिम संस्कार में शामिल 21 लोगों की मौत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कोरोना मरीज के शव को दफनाने के बाद करीब 21 लोगों ने अपनी जान गवां दी। बिना किसी कोरोना गाइडलान का पालन किए लाश को गुजरात से लाया गया था। गांव में अंतिम संस्कार में शामिल करीब 21 लोगों की जान चली गयी। बताया जाता है कि लाश को दफनाने के क्रम में उसे प्लास्टिक से निकाला गया था। इस दौरान कई लोग इसके संपर्क में आ गये थे। 



मामला राजस्थान के सीकर जिले के खीरवा गांव का है। अधिकारियों की माने तो कोरोना संक्रमित मरीज की लाश को गुजरात से राजस्थान लाया गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद मरीज की मौत के बाद उसकी लाश को  21 अप्रैल को खीरवा गांव लाया गया था। शव के अंतिम संस्कार में 100 से अधिक लोग शामिल हुए थे। बिना कोविड के गाइडलाइन का पालन किए बगैर लाश को दफनाया गया।



लाश को दफनाने से पहले उसे प्लास्टिक की थैली से बाहर निकाला गया। इस दौरान कई लोगों ने लाश को दफनाने के क्रम में छुआ। हालांकि लक्ष्मणगढ़ के उप विभागीय अधिकारी ने कहा कि 21 मौतों में से कोरोना से सिर्फ 4 मौतें हुई है। उन्होंने बताया कि अन्य मौतें वृद्धावस्था के कारण हुई है। 147 परिवारों के नमूने लिए गये है। पूरे गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। इस दौरान संक्रमित लोगों मेडिसिन किट भी दिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें