ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

रेलवे के इतिहास में दर्ज हो गया कोरोना 'लॉक डाउन', पूरे देश में रुक गये रेल के पहिए

DESK : कोरोना पर उठाए जा रहे कदम इतिहास रच रहे हैं। दिल्ली से लेकर बिहार सब लॉक डाउन हो गया है। सबसे पहले राजस्थान इसके बाद पंजाब और उत्तराखंड की सरकारों ने भी राज्य को लॉक डा

रेलवे के इतिहास में दर्ज हो गया कोरोना 'लॉक डाउन', पूरे देश में रुक गये रेल के पहिए
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना पर उठाए जा रहे कदम इतिहास रच रहे हैं। दिल्ली से लेकर बिहार सब लॉक डाउन हो गया है। सबसे पहले राजस्थान इसके बाद पंजाब और उत्तराखंड की सरकारों ने भी राज्य को लॉक डाउन का ऐलान किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक समेत कई राज्यों में बड़े शहरों को लॉक डाउन कर दिया गया है। कुल मिलाकर देश के 75 जिलों को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच रेलवे को भी पूरी तरह लॉक डाउन कर दिया गया है। आज देर रात के बाद कुछ चल रही ट्रेनों की रफ्तार भी थम जाएगी।


इंडियन रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन (प्रीमियम ट्रेन भी शामिल) का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि रद्द ट्रेनों की सूची में कोलकाता मेट्रो, कोंकण रेलवे, उपनगरीय ट्रेनें नहीं चलेंगीं।


रेलवे ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपनी सभी यात्री सेवाएं 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक बंद रखने की रविवार को घोषणा की है।रेलवे ने कहा कि इस अवधि में केवल मालगाड़ियां चलेंगी। रेलवे के नये आदेश के अनुसार 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक केवल मालगाड़ियां चलेंगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें