ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Railway Jobs: बिना परीक्षा-इंटरव्यू के रेलवे में मिलेगी नौकरी, शुरू हुई बंपर बहाली

Railway Jobs: पश्चिम रेलवे ने युवाओं को सुनहरा मौका देते हुए अप्रेंटिसशिप के तहत 2,800 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू, बल्कि चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Railway Jobs
Railway Jobs
© Railway Jobs
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Railway Jobs : यदि आप भी रेलवे में नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो यह आपके बेहद काम आ सकती है। तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकता है। इसकी वजह यह है कि इस परीक्षा में बिना किसी एग्जाम के आपको नौकरी मिलने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा और इसका पूरा प्रोसेस क्या है ?


दरअसल, पश्चिम रेलवे ने युवाओं को सुनहरा मौका देते हुए अप्रेंटिसशिप के तहत 2,800 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू, बल्कि चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। लिहाजा आपके पास यह सुनहरा अवसर है कि आप बिना किसी परीक्षा के यह जॉब कर सकते हैं। 


इसको लेकर रेलवे के तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और समय पर आवेदन करें।


कुल पदों का विवरण

. सामान्य वर्ग (General): 1150 पद

अनुसूचित जाति (SC): 433 पद

अनुसूचित जनजाति (ST): 215 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 778 पद

. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 289 पद

आपको बताते चलें कि उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी। इसमें SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी और OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा अप्लाई के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो। साथ ही, NCVT या SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। हालांकि, यह सरकारी नौकरी नहीं होती है बल्कि कुछ सालो का ट्रेनिंग होता हैं और इस दौरान जीवन यापन के लिए कुछ रुपए दिए जाते हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें