ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....

राहुल गांधी ने किया एलान, सत्ता में आए तो डस्टबिन में फेंक देंगे कृषि बिल कानून

DELHI: राहुल गांधी ने आज बड़ा एलान कर दिया है. राहुल ने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो वह कृषि बिल को डस्टबिन में फेंक देंगे. पंजाब के मोगा में खेती बचाओं यात्रा को संबोधित करते ह

राहुल गांधी ने किया एलान, सत्ता में आए तो डस्टबिन में फेंक देंगे कृषि बिल कानून
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: राहुल गांधी ने आज बड़ा एलान कर दिया है. राहुल ने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो वह कृषि बिल को डस्टबिन में फेंक देंगे. पंजाब के मोगा में खेती बचाओं यात्रा को संबोधित करते हुए यह एलान किया है. 

राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच इन 3 कानूनों को लागू करने की क्या जरूरत थी? कानून लागू करने थे तो लोकसभा और राज्यसभा में बातचीत करते. पीएम मोदी कहते हैं कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं. अगर किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं तो लोकसभा और राज्यसभा में खुलकर बात क्यों नहीं करते हैं. 

राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब का किसान, हरियाणा का किसान और पूरे हिन्दुस्तान का किसान एक इंच पीछे नहीं हटेगा. हम नरेंद्र मोदी की सरकार और इन कानूनों के खिलाफ लड़ेंगे और इन लोगों को हरा के दिखाएंगे. राहुल ने कहा कि कल मैं यूपी में था. उधर हिन्दुस्तान की एक बेटी को मार दिया गया और जिन लोगों ने मारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और जिस परिवार की बेटी को मारा गया उनको अपने घर के अंदर बंद कर दिया गया. डीएम ने उनको धमकाया है. मुख्यमंत्री ने धमकाया ये है हिन्दुस्तान की हाल है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें