ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

राजनाथ की शस्त्र पूजा को लेकर कांग्रेस के अंदर घमासान, संजय निरुपम ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कहा नास्तिक

DELHI: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फ्रांस में लड़ाकू विमान राफेल की शस्त्र पूजा किए जाने के मामले पर देश में जमकर सियासत हो रही है. अब इस मामले को लेकर कांग्रेस के दो नेताओं के बीच ही जमकर

राजनाथ की शस्त्र पूजा को लेकर कांग्रेस के अंदर घमासान, संजय निरुपम ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कहा नास्तिक
Rajnish Singh
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फ्रांस में लड़ाकू विमान राफेल की शस्त्र पूजा किए जाने के मामले पर देश में जमकर सियासत हो रही है. अब इस मामले को लेकर कांग्रेस के दो नेताओं के बीच ही जमकर बयानबाजी हो रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनाथ सिंह की शस्त्र पूजा को तमाशा करार दिया था और रक्षा मंत्री पर दिखावा करने का आरोप लगाया था. अब मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने खड़गे पर जमकर हमला बोला है और उन्हें नास्तिक करार दिया है.

संजय निरुपम ने कहा है कि देश में शस्त्र पूजा की एक पुरानी परंपरा रही है और इसे तमाशा नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने खड़गे पर हमला करते हुए कहा कि वो एक नास्तिक हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी में सभी उनकी तरह सोच रखने वाले नहीं हैं. वहीं खड़गे के इस बयान की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जमकर आलोचना की है.

बता दें कि फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान ग्रहण करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा की थी और इस विमान के बारे में जानकारी के लिए राफेल में आधे घंटे की उड़ान भी भरी थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Rajnish Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें