ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

क्वारनटीन सेंटर से फरार हुए 35 कोरोना संदिग्ध, 29 पर किया गया केस

PATNA : कोरोना वायरस का संक्रमण देश-दुनिया में तेजी से फैल रहा है।भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2400 के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 53 लोग

क्वारनटीन सेंटर से फरार हुए 35 कोरोना संदिग्ध, 29 पर किया गया केस
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना वायरस का संक्रमण देश-दुनिया में तेजी से फैल रहा है।भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2400 के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 53 लोग कोरोना वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 181 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि पिछले 24 घंटे में COVID-19 से 328 लोग संक्रमित हुए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। ऐसी स्थिति में क्वारटीन सेंटर से 35 कोरोना संदिग्धों के भागने की खबर सामने आ रही है। प्रशासन की लापरवाही से ये लोग  क्वारटीन सेंटर छोड़कर भाग खड़े हुए। 


खबर यूपी के हाथरस जिले से से हैं जहां एक क्वारनटीन सेंटर से करीब 35 कोरोना वायरस के संदिग्ध फरार हो गए हैं।हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के प्राथमिक विद्यालय में अन्य राज्यों से आए 35 लोगों को क्वारनटीन किया गया था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के वजह से सभी लोग रात में चकमा देकर मौके से फरार हो गए। हालांकि 6 लोग बाद में वापस आ गए, लेकिन 29 अभी भी गायब बताए जा रहे हैं। जिसके बाद 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। 


हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में अन्य राज्यों से आए लोगों को प्राथमिक विद्यालय में क्वारनटीन किया गया था। डीएम द्वारा इन लोगों के खाने-पीने की और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पंचायत सचिव को ड्यूटी पर लगाया गया था।  लेकिन रात में खाना खाने के बाद पंचायत सचिव जैसे ही विद्यालय से अलग हुए, तभी यह लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें