ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन, योगी कैबिनेट में मंत्री थे

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे चेतन चौहान का निधन हो गया है. 73 साल की उम्र में चेतन चौहान ने आखिरी सांस ली है. चेतन चौहान पिछले दिनों पूर्णा संक्रमित पाए गए थे और उनका गुर

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन, योगी कैबिनेट में मंत्री थे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे चेतन चौहान का निधन हो गया है. 73 साल की उम्र में चेतन चौहान ने आखिरी सांस ली है. चेतन चौहान पिछले दिनों पूर्णा संक्रमित पाए गए थे और उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थी. बाद में उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था.


चेतन चौहान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी थे. क्रिकेट से राजनीति में आने के बाद चेतन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी अंतिम पारी खेली. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज शाम 4:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है.


भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके चेतन चौहान ने बीजेपी के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी. 1991 और 1998 के चुनाव में बीजेपी के सांसद बने और फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार के अंदर मंत्री हैं.


चेतन चौहान में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मैच खेले और लगभग 7 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. टेस्ट क्रिकेट में चौहान के नाम पर दो हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं.


चेतन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट से 1991 में अमरोहा में चुनाव लड़ा और वे वहां से सांसद चुने गए. इसके बाद एक बार फिर 1996 में भाजपा ने उन्‍हें इसी मैदान में चुनावी जंग के लिए उतारा, लेकिन इस बार वे हार गये. 1998 में चेतन चौहान एक बार फिर सांसद चुने गए. वहीं, साल 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में भी उन्‍होंने अपनी किस्‍मत आजमाई, लेकिन हार का सामना करना पड़ा. फिलहाल वे अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें