ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

एकसाथ 23 विधायकों को हुआ कोरोना, सरकार में मची खलबली

CHANDIGARH : कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एकसाथ 23 विधायकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. एकसाथ इतने सारे विधायकों की पहचान कोरोना संक

एकसाथ 23 विधायकों को हुआ कोरोना, सरकार में मची खलबली
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHANDIGARH :  कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एकसाथ 23 विधायकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. एकसाथ इतने सारे विधायकों की पहचान कोरोना संक्रमित के रूप में होने के बाद सरकार में हड़कंप मच गया है.


पंजाब विधानसभा सत्र से महज 2 दिन पहले इतने सारे विधायक कोरोना संक्रमित मिले हैं. सदन के 23 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. आपको बता दें कि इससे पहले ही तीन कैबिनेट मंत्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. दरअसल, 28 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में भाग लेने से पहले विधायकों को कोरोना टेस्ट कराना था. 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों, अकाली दल के छह और कांग्रेस के 14 एमएलए की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. दिलचस्प बात यह है कि आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने कल ही विधायक दल की बैठक बुलाई थी.


स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना पॉजिटिव विधायक के कॉन्टैक्ट्स को पांच दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन पर जाना होगा. इसके मुताबिक आम आदमी पार्टी के केवल दो विधायक ही शुक्रवार को सत्र में भाग ले सकते हैं. जबकि अकाली दल का कोई भी व्यक्ति सत्र में भाग नहीं ले सकता है.


बुधवार को हुए कोरोना टेस्ट में विधायक परगट सिंह और गुरप्रताप वडाला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पूर्व हॉकी ओलंपियन परगट सिंह जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक हैं. गुरप्रताप वडाला नकोदर से विधायक और शिरोमणि अकाली दल के सदस्य हैं. उद्योग मंत्री और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, राजपुरा के कांग्रेस विधायक घनौर हरदयाल सिंह कंबोज, सांचौर हरिंदर पाल चंदूमाजरा के एसएडी विधायक भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें