ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

पंजाब चुनाव की डेट टली, चुनाव आयोग ने जारी की नई तारीख

DESK : पंजाब में चुनाव की तारीख बदल दी गई है. 14 फ़रवरी के बदले अब 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. पहले चुनाव आयोग ने 14 फरवरी को वोटिंग की तारीख तय की थी. इसके बाद रविदास जयंती क

पंजाब चुनाव की डेट टली, चुनाव आयोग ने जारी की नई तारीख
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : पंजाब में चुनाव की तारीख बदल दी गई है. 14 फ़रवरी के बदले अब 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. पहले चुनाव आयोग ने 14 फरवरी को वोटिंग की तारीख तय की थी. इसके बाद रविदास जयंती को देखते हुए अलग-अलग राजनीतिक दलों ने चुनाव टालने की मांग की थी, उसको केंद्रीय चुनाव आयोग ने मान लिया है. अब पंजाब विधानसभा के चुनाव 20 फरवरी को एक ही चरण में होंगे. वोटों की गिनती तय तारीख के मुताबिक, 10 मार्च को ही होगी.


बता दें कि कांग्रेस, भाजपा, बसपा ने चुनाव आयोग से मतदान टालने का आग्रह किया था जिस पर आयोग ने सोमवार को फैसला लिया. चुनाव आयोग ने सोमवार को अहम मीटिंग में ये फैसला लिया. सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग को अलग-अलग पत्र लिखा था. बहुजन समाज पार्टी ने भी यह मांग उठाई है.


बीजेपी ने सीईसी को लिखे खत में कहा था, "पंजाब में गुरु रविदास जी को मानने वाले दलित समाज के बहुत से लोग रहते हैं. राज्य में अनुसूचित जाति की आबादी 32 प्रतिशत है. वाराणसी में गुरु पर्व को मनाने के लिए लाखों की तादाद में समाज के लोग जाएंगे. ऐसे में उनके लिए वोटिंग प्रक्रिया का हिस्सा बन पाना संभव नहीं होगा. ऐसे में मतदान को स्थगित किया जाना चाहिए, जिससे समुदाय के लोग वोट देने से वंचित न रह जाएं."

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें