ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

PM Narendra Modi: ‘आतंकवादियों के मददगारों को नहीं छोड़ेंगे’ पीएम मोदी का पाकिस्तान को सख्त संदेश

PM Narendra Modi: पहलगाम हमले के बाद भारत पहुंचे अंगोला के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे दिया है.

PM Narendra Modi
पाकिस्तान को सख्त संदेश
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Narendra Modi: अंगोला के राष्ट्रपति के साथ एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।


दरअसल, अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की बात कही है। शनिवार को दिल्ली में एक संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई जिसमें पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ फिर से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आंतकवादियों और उनका समर्थन करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और हम आतंक का समर्थन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अंकोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको और वहां के लोगों की संवेदनाओं के लिए आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों का मानना है कि आतंकवाद मानव जाति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन के लिए अंकोला का धन्यवाद देते हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अंकोला अपनी राजनीतिक साझेदारी की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं हालांकि हमारा रिश्ता इससे भी बहुत पुराना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें