ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

आज फ्रांस के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, AI समिट में लेंगे भाग, राफेल डील पर चर्चा संभव

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय फ्रांस दौरे पर रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे।

PM Modi France Visit
आज फ्रांस के दौरे पर जाएंगे PM मोदी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से तीन दिवसीय फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। वह 11 फरवरी को फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। एआई समिट के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होगी।


यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होगी। इसके बाद 12 फरवरी को दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही दोनों नेता संयुक्त रूप से मार्सेय में भारत के महावाणिज्य दूतावास का भी उद्घाटन करेंगे। रिपोर्ट्स  के मुताबिक, इस समिट के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की चुनौतियों और खतरों को लेकर दुनियाभर के कई नेता मंथन भी करेंगे। इस समिट का मकसद इस बात का पता लगाना है कि एआई की क्षमता का उपयोग कैसे किया जाए, जिससे प्रौद्योगिकी से जुड़े तमाम जोखिमों का समाधान किया जा सके और इससे लाभ प्राप्त हो सके।


आपको बता दें कि फ्रांस में होने वाली एआई समिट में दुनियाभर के कई नेता शिरकत करेंगे। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर फ्रांस पहुंचेंगे। जहां वह पेरिस एआई समिट में शिरकत करेंगे। इनके अलावा चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग भी इस समिट के लिए अपने विशेष दूत को भेजेंगे। इसके अलावे माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के अलावा करीब 80 देशों के अधिकारी और सीईओ इस समिट में भाग लेंगे।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें