ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

PM Modi Address Nation: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

PM Modi Address Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे GST 2.0 के तहत टैक्स स्लैब में किए गए बड़े बदलावों की जानकारी दे सकते हैं। नवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

PM Modi Address Nation
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Modi Address Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब देशभर में कल यानी 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस संबोधन में GST 2.0 के तहत किए गए बड़े सुधारों की जानकारी साझा कर सकते हैं। हालांकि, उनके भाषण को लेकर अब तक कोई आधिकारिक एजेंडा घोषित नहीं किया गया है।


सरकार ने GST 2.0 के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब 5% और 18% ही रखे गए हैं, जबकि 12% और 28% के टैक्स स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। 12% स्लैब में शामिल अधिकांश उत्पादों को 5% श्रेणी में और 28% स्लैब के ज़्यादातर उत्पादों को 18% स्लैब में लाया गया है। इन बदलावों से कई वस्तुओं की कीमतों में कमी आने की संभावना है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, जीएसटी लागू होने के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा सुधार है।


पीएम मोदी का यह संबोधन नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले हो रहा है। कल से नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है, और ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस पावन अवसर पर भी देशवासियों को संबोधित कर सकते हैं। हाल ही में गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने कहा था कि इस बार की नवरात्रि बेहद खास होने वाली है।


इसके अलावा, यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री अपने भाषण में अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ और नए H1B वीज़ा शुल्क पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। गुजरात दौरे में पीएम मोदी ने कहा था हमारा असली दुश्मन कोई और नहीं, बल्कि अन्य देशों पर हमारी निर्भरता है।


इससे पहले प्रधानमंत्री 15 अगस्त और भारत-पाकिस्तान संघर्ष के समय देश को संबोधित कर चुके हैं। ऐसे में आज के संबोधन को लेकर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं जो न सिर्फ अर्थव्यवस्था, बल्कि आम नागरिकों के जीवन पर भी असर डालेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें