ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

PM Kisan 21st Installment: इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त, आ गई संभावित डेट

PM Kisan 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है। लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना नाम लाभार्थी सूची में चेक कर लें और e-KYC पूरा करें।

PM Kisan 21st Installment
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM Kisan 21st Installment: केंद्र सरकार की प्रमुख योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के तहत किसानों को जल्द ही 21वीं किस्त जारी की जा सकती है। सरकार अब तक इस योजना के अंतर्गत 20 किस्तें जारी कर चुकी है। हर साल पात्र किसानों को 6,000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किश्तों में दी जाती है।


योजना की पिछली यानी 20वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी की गई थी। ऐसे में अनुमान है कि 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आएगी। हालांकि, इस बार दिवाली नवंबर माह में ही है, ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार किसानों को दिवाली से पहले यह किस्त भेज सकती है। इसे त्योहार के मौके पर किसानों को तोहफा भी माना जा रहा है।


सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित चार राज्यों में 21वीं किस्त पहले ही भेजी जा चुकी है। अब बाकी राज्यों के किसानों को भी जल्द यह किस्त मिलने की उम्मीद है। PM किसान योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ शर्तों का पालन करना जरूरी है। 


लाभार्थी सूची में नाम होना, सही दस्तावेज, और ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूरी होना अनिवार्य है। यदि इनमें कोई कमी पाई जाती है, तो किसानों को किस्त नहीं मिलेगी। सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन कृषि मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि दिवाली से पहले किस्त जारी किए जाने की पूरी संभावना है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें