ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Patna-Gorakhpur Vande Bharat Train: पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को लेकर आई बड़ी जानकारी, इस दिन से दोनों शहरों के बीच दौड़ेगी ट्रेन

गोरखपुर और पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को फायदा होगा। इस हाईस्पीड ट्रेन से दोनों शहरों के बीच की दूरी कम होगी। वही यात्रियों के लिए सफर भी आरामदायक साबित होगा।

BIHAR
पटना-गोरखपुर वंदे भारत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna-Gorakhpur Vande Bharat Train: 10 फरवरी को मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना से गोरखपुर तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। बिहार में अभी 5 वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है अब छठे वंदे भारत ट्रेन को पटना से गोरखपुर चलाने की तैयारी हो रही है। इसे लेकर तेजी से काम चल रहा है। 


रेल मंत्री की घोषणा के बाद रेलवे के अधिकारी बिहार में छठे वंदे भारत को चलाने की तैयारी में लगे हुए हैं। पटना से गोरखपुर और गोरखपुर से पटना तक  वंदे भारत के परिचालन को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि यह ट्रेन अगले 3 से 4 महीने के दौरान दोनों शहरों के बीच दौड़ती नजर आएगी। जिससे पटना से गोरखपुर का सफर आसान हो जाएगा। बिहार के छठे वंदे भारत का परिचालन पटना जंक्शन से शुरू होगा जो बेतिया, छपरा, सिवान होते हुए उत्तर प्रदेश के देवरिया होते हुए गोरखपुर तक जाएगी।    


गोरखपुर और पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को फायदा होगा। इस हाईस्पीड ट्रेन से दोनों शहरों के बीच की दूरी कम होगी। वही यात्रियों के लिए सफर भी आरामदायक होगा। लेकिन अभी इस ट्रेन के शुरू होने में 3-4 महीने का वक्त लगेगा। मई-जून तक बिहार के छठे वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।     


बीते दिनों मुजफ्फरपुर में बिहार के लिए बड़ी सौगात देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा कि थी कि पटना-गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर-पटना के बीच ‘नमो भारत’ ट्रेन चलाने की संभावना जताई गई। साथ ही पटना से दिल्ली के लिए भी एक नई ट्रेन मिलने के संकेत दिए गए।


अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बिहार में रेलवे के विकास के लिए 95,566 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति विशेष लगाव है, जिसके चलते रेलवे में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे हैं। रेल मंत्री ने आगे कहा कि पहले बिहार में 10 किलोमीटर रेलवे विद्युतीकरण भी बड़ी बात होती थी, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में 100% विद्युतीकरण हो चुका है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें