ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, अबतक 6 लोगों की मौत; करीब 59 घायल

DESK: बड़ी खबर मध्य प्रदेश के हरदा से आ रही है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 59 लोग घायल हो गए हैं। धमाके के बाद फैक्ट्री

पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, अबतक 6 लोगों की मौत; करीब 59 घायल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बड़ी खबर मध्य प्रदेश के हरदा से आ रही है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 59 लोग घायल हो गए हैं। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में फैक्ट्री के आसपास के करीब 50 घर आग की चपेट में आ गए हैं। घटना मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुई है।


जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल गया। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंग गए हैं। फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों को हरदा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।


आसपास के लोगों से मकानों को खाली करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। फैक्ट्री में आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले बारूद और ज्वलनशील पदार्थ रखे गए थे। अलग-अलग जिलों से सात फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंची हैं और दमकल की 40 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फैक्ट्री से उठती आग की लपटों से अफरातफरी का माहौल है। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें