ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

पाकिस्तान में आतंकी मुफ्ती कैसर फारूक की गोली मारकर हत्या, 26/11 के मोस्ट वांटेड हाफिज सईद का था करीबी

DESK: 26/11 के मोस्ट वॉन्टेड हाफिज सईद के सबसे करीबी मुफ्ती कैसर फारूक की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई। फारूख लश्कर के संस्थापक सदस्यों में से एक था। कराची में शनिवार को

पाकिस्तान में आतंकी मुफ्ती कैसर फारूक की गोली मारकर हत्या, 26/11 के मोस्ट वांटेड हाफिज सईद का था करीबी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: 26/11 के मोस्ट वॉन्टेड हाफिज सईद के सबसे करीबी मुफ्ती कैसर फारूक की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई। फारूख लश्कर के संस्थापक सदस्यों में से एक था। कराची में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शूटआउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटआउट के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मारा गया शख्स आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मोस्ट वांटेड आतंकवादी कैसर फारूक है। कराची के समनाबाद इलाके में एक मस्जिद से निकलने के दौरान हमलावरों ने उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


कैसर फारूक मुंबई हमले के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का बेहद करीबी सहयोगी था। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे मस्जिद से निकल रहे शख्स पर हमलावरों ने गोलिया चलाई हैं। उसके साथ मौजूद अन्य लोग गोली चलने के बाद जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें