ब्रेकिंग
दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकादरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका

Pahalgam Terror Attack: भारत के एक्शन से पहले पाकिस्तानी सेना में हड़कंप, 250 से ज्यादा अधिकारी, 1200 से ज्यादा जवानों का इस्तीफा

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी सेना में भारी उथल-पुथल, 250 से अधिक अधिकारियों और 1200 सैनिकों ने इस्तीफा दे दिया है. इन्हें डर है कि आने वाले समय में भारत पाकिस्तान पर कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है और इसके बारे में सोचकर अभी से इनकी हालत खस्ती है.

Pahalgam Terror Attack:
मोदी और शहबाज
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया. इस हमले के बाद भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाइयों और सैन्य तैयारियों ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है. इसी क्रम में अब खबर आ रही है कि पाकिस्तानी सेना में भारी उथल-पुथल मची पड़ी है और इस बीच 250 से अधिक पाकिस्तानी अधिकारियों जबकि 1200 सैनिकों ने इस्तीफा दे दिया है.


बताते चलें कि लेफ्टिनेंट जनरल उमर अहमद बुखारी द्वारा जनरल असीम मुनीर को लिखे एक कथित आंतरिक पत्र में सेना के मनोबल में भारी गिरावट की बात कही गई है. इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहलगाम हमले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की पेशकश की है. ज्ञात हो कि पहलगाम की बैसरन घाटी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेसिस्टेंस फ्रंट ने 26 पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी सहित कई लोग मारे गए.



भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़े कदम उठाए, जैसे अटारी-वाघा बॉर्डर बंद करना, सिंधु जल समझौता निलंबित करना, और पाकिस्तानी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश देना. इन कदमों ने पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया और अब इस तरह अधिकारियों और सेना के जवानों का इस्तीफा देना पड़ोसियों के लिए वाकई में चिंता का विषय है. 



सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना में बड़े पैमाने पर इस्तीफे हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि 250 से अधिक अधिकारी और 1200 सैनिकों ने भारत के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई के डर से इस्तीफा दे दिया. एक कथित पत्र में लेफ्टिनेंट जनरल उमर अहमद बुखारी ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को चेतावनी दी है कि सेना का मनोबल चरमरा रहा है. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता, लेकिन यह खबर पाकिस्तान में अस्थिरता का संकेत तो जरूर दे रही है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें