ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

ओडिशा रेल हादसा: हालात का जायजा लेने बालासोर जाएंगे पीएम मोदी, घायलों से करेंगे मुलाकात

DESK: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों घायल लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। हादसे के बाद से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपर

ओडिशा रेल हादसा: हालात का जायजा लेने बालासोर जाएंगे पीएम मोदी, घायलों से करेंगे मुलाकात
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों घायल लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। हादसे के बाद से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग खत्म हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही ओडिशा जाएंगे और घायलों से मुलाकात के साथ साथ हादसे वाली जगह पर जाकर हालात का जायजा लेंगे।


दरअसल, शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे ओडिशा के बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस भयानक ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 पर पहुंच गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।


इस भीषण हादसे में मारे गए लोगों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा दुख जताया है। हादसे के बाद पीएम मोदी ने राहत-बचाव अभियान की जानकारी के लिए एक अहम बैठक बुलाई। पीएम की बैठक के बाद जानकारी सामने आई है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा जाएंगे। पीएम मोदी पहले बालासोर में हुए रेल हादसे की जगह का दौरा करेंगे और उसके बाद कटक के अस्पताल जाकर वहां भर्ती घायलों से मुलाकात करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें