ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

क्या निर्भया के गुनहगारों को 1 फरवरी को मिलेगी फांसी? पवन की SLP पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

DELHI: निर्भया कांड में दोषी करार दिये गये गुनहगार पवन गुप्ता की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. पवन की ओर से दायर एसएलपी यानी स्पेशल लीव पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट आ

क्या निर्भया के गुनहगारों को 1 फरवरी को मिलेगी फांसी? पवन की SLP पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: निर्भया कांड में दोषी करार दिये गये गुनहगार पवन गुप्ता की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. पवन की ओर से दायर एसएलपी यानी स्पेशल लीव पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. पवन ने अपनी अर्जी में कहा है कि वारदात के वक्त उसकी उम्र 18 साल से कम थी और वह नाबालिग था.


नाबालिग होने की पवन की दलील को इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. हाईकोर्ट ने इस मामले में पवन के वकील पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है था. लेकिन दोषी पवन ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. जिसपर देश की सर्वोच्च अदालत आज सुनवाई करेगी. शुक्रवार को पवन ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाई कोर्ट के 19 दिसंबर के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें अदालत ने फर्जी दस्तावेज जमा करने और अदालत में हाजिर नहीं होने के लिए उनके वकील की निंदा भी की थी. 


दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद पवन ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दायर कर दावा किया था कि दिसंबर 2012 में घटना के वक्त उसकी उम्र 18 साल से कम थी. हाई कोर्ट ने पवन की इस याचिका को खारिज कर दिया था लेकिन अब हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसपर आज सुनवाई होगी. वहीं कानून के जानकारों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट से भी पवन को कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आपको बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को ही निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वॉरंट जारी कर दिया. डेथ वॉरंट जारी होने के बाद मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर और पवन गुप्ता को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाने का आदेश जारी कर दिया गया है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें