ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नेपाल ने भारत के रेल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, चीन को लगा बड़ा झटका

DESK : भारत और नेपाल के रिश्ते में पिछले दिनों आई दूरी अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है. नेपाल में भारत के साथ जो नया करार किया है, उससे चीन को बड़ा झटका लगा है. नेपाल में भारत के रेल प्रोजेक्ट

नेपाल ने भारत के रेल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, चीन को लगा बड़ा झटका
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भारत और नेपाल के रिश्ते में पिछले दिनों आई दूरी अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है. नेपाल में भारत के साथ जो नया करार किया है, उससे चीन को बड़ा झटका लगा है. नेपाल में भारत के रेल प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है. नेपाल की राजधानी काठमांडू को भारत पर तक रेल लाइन से जोड़ने के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

नेपाल की वेबसाइट रातों पाती डॉट कॉम के मुताबिक नेपाल के काठमांडू से बिहार के रक्सौल के लिए रेल लाइन प्रोजेक्ट को अनुमति दे दी गई है. इसके लिए भारत के कौन-कौन रेलवे कॉरपोरेशन को डीपीआर तैयार करने का का जिम्मा दिया गया है. नेपाल के परिवहन मंत्रालय के सचिव रविंद्र नाथ मिश्रा के मुताबिक भारत को इस बारे में चिट्ठी भेजकर डीपीआर और निर्माण कार्य के लिए अपनी राय के साथ मंजूरी दी गई है. भारत और नेपाल के बीच रेल प्रोजेक्ट शुरू होता है तो यह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा.

चीन ने भारत के खिलाफ जिस तरह नेपाल का इस्तेमाल करना शुरू किया उसके बाद भारत सरकार में कूटनीतिक प्रयास किए और अजीत डोभाल के दौरे से नेपाल को एक बार फिर भारत के पाले में करने की कवायद शुरू हुई थी. भारत में राजनीतिक और राजनैतिक तौर पर नेपाल को अपने साथ लाने और चीन को झटका देने का प्रयास शुरू किया था और अब नेपाल के रवैया से यह स्पष्ट भी हो रहा है. नेपाल और भारत में साल 2018 में काठमांडू में चौथे बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान काठमांडू रक्सौल वेल्डिंग के के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था जिस पर बात अब दो साल बाद आगे बढ़ी है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें