ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

आम बजट ने बिहार को फिर किया उपेक्षित, बोले मुकेश सहनी..ना माया मिली ना राम

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 8वीं बार देश का बजट पेश किया। उनके इस बजट पर बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार भी बिहार को कुछ भी नहीं मिला। ना माया मिली ना राम। यह बजट बिहार को और पीछे ले जाएगा।

BIHAR
ना माया मिली ना राम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

patna: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 8वीं बार देश का बजट पेश किया है लेकिन उनके इस बजट ने एक बार फिर बिहार के लोगों की उपेक्षा की है। आमजनों, गरीबों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया है। बिहार के पूर्व मंत्री व वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी का यही कहना है।  निर्मला सीतारण के बजट पर उनका कहना है कि बजट में ना तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला और ना ही विशेष पैकेज की कोई बात की गयी। इस बार भी ना माया मिली ना राम। 


विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट को पूरी तरह असंतोषजनक और निराशावादी बताते हुए कहा कि यह बजट को आमजनों, गरीबों और किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि इस बजट ने बिहार के लोगों को एक बार फिर निराश किया है।


वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस आम बजट में आमजनों, गरीबों और किसानों के लिए कुछ नहीं कहा गया है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर सभी दल बिहार को विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज की मांग करते रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि इस बजट में इसकी चर्चा तक नहीं की गई है।


उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं एवं युवाओं की आशा व आकांक्षा को भी पूरा नहीं किया गया। महिलाओं को उम्मीद थी कि बजट में महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कोई कदम उठाया जाएगा, लेकिन सरकार ने जो बजट पेश किया है, उससे महंगाई और बढ़ने की उम्मीद है।


मुकेश सहनी ने हालांकि बिहार के लिए कुछ योजनाएं देने की बात करते हुए सवाल उठाया कि पहले भी ऐसे ही बिहार के लोगों को ठगने के लिए योजनाएं दी गई थीं, लेकिन उन योजनाओं में कितनी पूरी हुई, यह भी एक बड़ा सवाल है। इस बार भी सरकार द्वारा घोषणा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार को और पीछे ले जाएगा।


VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बिहार के लोगों को इस बजट से कुछ नहीं मिला। बिहार को इस बार भी ठेंगा मिला है। बिहार को 18 साल से ना तो विशेष राज्य का दर्जा मिला और ना ही विशेष पैकेज ही मिला। चंद्रबाबू नायडू तो अपना हक लेकर चले गये लेकिन बिहार ठेंगा मिला है। यह गरीबों का विरोध करने वाला बजट है। महंगाई आज सबसे बड़ा मुद्दा है। महंगाई कम करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें