ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

निर्भया के गुनहगार मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति ने की खारिज, फांसी की सजा रहेगी बरकरार

DELHI: निर्भया के गुनहगार मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी थी साथ ही याचिका को ठुकराने की भी गुजारिश की गई

निर्भया के गुनहगार मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति ने की खारिज, फांसी की सजा रहेगी बरकरार
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: निर्भया के गुनहगार मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी थी साथ ही याचिका को ठुकराने की भी गुजारिश की गई थी. अब मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति के पास से भी खारिज हो गई है. जिससे मुकेश की फांसी की सजा बरकरार रहेगी.


इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी दोषी मुकेश की दया याचिका ठुकरा दी थी साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय से दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश भी की थी. आपको बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दिए जाने पर रोक लगा दी थी. अदालत ने मुकेश की दया याचिका पर फैसला न होने के चलते तारीख को टालने का आदेश दिया था. इससे पहले दिल्ली सरकार की ओर से हाईकोर्ट में एक सुनवाई के दौरान बताया गया था कि दोषियों को फांसी की सजा 22 जनवरी को नहीं दी जा सकती, क्योंकि मुकेश सिंह ने दया याचिका दायर की है. इससे पहले निर्भया के चारों गुनहगार मुकेश सिंह, विनय शर्मा, अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता को 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी दिया जाना तय हुआ था.


वहीं फांसी में हो रही देरी से निर्भया के माता-पिता बेहद नाराज हैं. निर्भया के पिता ने दिल्ली सरकार पर सारा ठीकरा फोड़ा है. निर्भया के पिता ने कहा कि दिल्ली सरकार तब तक सोई रही, जब तक हम लोग नहीं आगे बढ़े. निर्भया के पिता ने कहा कि अगर दिल्ली चुनाव से पहले दोषियों को फांसी नहीं दी जाती है तो इसके लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार होंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें